साेलन : नरेंद्र ठाकुर को वन विभाग लिपिक वर्गीय संघजिला सोलन की कमान
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
हिमाचल प्रदेश वन विभाग लिपिक वर्गीय संघ सोलन जिला सोलन के त्रिवार्षिक चुनाव में नरेंद्र ठाकुर अधीक्षक ग्रैड-2 को दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव अधिकारी पदम देव ठाकुर अधीक्षक ग्रेड वन व सह चुनाव अधिकारी विनोद चंद मुख्य प्रारूपकार की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन एकीकृत विकास परियोजना के भवन में शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में नरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कंवर सोलन व महासचिव पद पर दीपक कुमार को चुना गया। संजीव राणा को उपाध्यक्ष, रोशन ठाकुर को सयुंक्त सचिव व गौरब कंवर को वित्त सचिव चुना गया। अन्य कार्यकारणी में मुख्य सलाहकार में दिनेश कश्यप को चुना गया, जबकि सलाहकार में रामचंद्र नालागढ़ अनुकृति नालागढ़ को चुना गया। ताराचंद को आयोजन सचिव मनोज कुमार को सोलन से प्रेस सचिव चुना गया है, जबकि मनोज कुमार सुनीता किरण नागेंद्र सुरेश शर्मा व गुरुदयाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष ने निर्वाचित होने के उपरांत सभा को संबाेधित करते हुए कहा कि अपने दूसरी बार कर्मचारिओं की मांगों को उचित पटल पर रखने के लिए चुना है ,में पूर्व की तरह कर्मचारियाें की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का पूरा प्रयास करूंगा आप सभी ने मेरे ऊपर विश्वास जताया। इसके लिए में सभी वन वृत सोलन के अधीन आने वाले कर्मचारियाें का आभार प्रकट करता हूं। नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य मांंगों जैसे सोलन वन वृत्त के अंतर्गत खाली पड़े पदों को भरने बारे, सोलन में अरण्यपाल कार्यालय का निर्माण शीघ्र करवाने बारे व कर्मचारियों को आवासीय कालोनी व कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
