माध्यमिक पाठशाला धूंदन में मनाया ऑनलाईन राष्ट्रीय एकता दिवस
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धूंदन में एनएसएस इकाई व इको क्लब ने ऑनलाईन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस दिवस पर लाैह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी के नेतृत्व में नारा लेखन, कविता लेखन व चित्रकला गतिविधियों में भाग लिया। स्वयंसेवी जैस्मिन ने निबंध लेखन में, वर्षा, शिवानी, वंदना, दिवांशु और हिमानी भगत ने नारा लेखन में, अंजलि शर्मा ने चित्रकला में और अंजलि ठाकुर ने कविता लेखन में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने ऑनलाइन विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि स्वतंत्र भारत के लिए पटेल के अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
