धर्मशाला : राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 नागरिक अभिनंदन समारोह सामुदायिक भवन कोतवालीमें हुआ संपन्न
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
(Students' Experience in Inter-state Living SEIL)1966 विद्यार्थी युवाओं में कार्यरत एक स्वयंसेवी संगठन है, जो विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किया गया जो राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देता है और हमारे महान राष्ट्र के सुदूर क्षेत्रों के लोगों में एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। "एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति हमारा मूलमंत्र है। SEIL सील के प्रतिनिधि तीन दिन धर्मशाला व कांगड़ा भ्रमण के बाद 14 फरवरी 2023 को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन कोतवाली में किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति की झलक देखने को मिली और सभी SEIL tour के प्रीतिनिधियो ने भी अपनी प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृती की झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में विपिन सिंह परमार (पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष) जी बतौर मुख्यातिथि रहे व विशिष्ट अतिथि उमेश दत्त शर्मा जी (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभाविप) रहे तथा विशेष उपस्थिति में नीरव घेलानी (पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र अभाविप) रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित व राष्ट्रीय हित में कार्य कर रही है।
विद्यार्थी परिषद समय समय पर ऐसी अनेक गतिविधियां करवाती हैं, जिससे अलग वेश-भूषा होने पर भी देश की एकात्मकता को निरंतर बनाएं रखने में हर संभव प्रयास करती है और राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा भी इसी पर आधारित है तथा विशेष उपस्थिति में नीरव घिलानी ने कहा कि वर्ष 1966 से यह यात्रा निरंतर होती आ रही है। आज संपूर्ण राष्ट्र एकात्मकता के भाव में अपनी भावनाओं को निरंतर एक-दूसरे के साथ जोड़ रही है और कोविड के लंबे अंतराल के बाद 2018 के बाद आज पांच वर्ष उपरांत इस यात्रा का आवागमन हुआ और हिमाचल के कार्यक्रताओं ने हर संभव प्रयास 'अतिथि देवो भव:' में किया। इस कार्यक्रम में प्रांत अध्य्क्ष सुनील ठाकुर ने भी विद्यार्थी परिषद की समाज में भूमिका और विद्यार्थी परिषद का संदेश दियातथा प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने वर्तमान में विद्यार्थी परिषद के स्वरूप का वर्णन करते हुए सभी SEIL प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया व इस यात्रा के अंतर्गत सभी प्रतिनिधि राजस्थान की ओर रवाना होंगे।
