इंदाैरा : महाविद्यालय सुघ भटोली में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
( words)

मनीष ठाकुर। इंदाैरा
महाविद्यालय सुघ भटोली में आज राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर गणित के प्रो. पंकज कौशल द्वारा बच्चों को गणित के बारे में जानकारी दी गई। श्रीनिवास रामानुज के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंकज कौशल द्वारा बच्चों को श्रीनिवास रामानुज के बारे में जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रो. पंकज कौशल द्वारा श्रीनिवास रामानुज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। गणित विषय में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के सभी बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा।