भारतीय सेना ने सिक्किम में खोए चीनी नागरिकों की मदद की
( words)

भारत एवं चीन के बीच तनाव की स्तिथि के बावजूद भारत ने शान्ति का सन्देश देते हुए एक बचाव कार्य को अंजाम दिया। सिक्किम में सीमा पर गलती से रास्ता भटकने वाले चीनी नागरिकों की भारतीय सेना के जवानों ने मदद की। जंगल में शिकार पर निकले 3 चीनी युवक, रास्ता भटकने से, चीन से सटी उत्तर सिक्किम ( भारत ) की सीमा को लांघ कर काफी आगे आ गए थे। भारतीय सेना ने उनकी सही रास्ते पर जाने में मदद तो की ही , साथ ही 17,500 फीट की ऊँचाई पर उत्तर सिक्किम में शून्य तापमान होने से, हो रहे शारीरिक प्रभाव को झेलने में सहायक दवाइयां एवं ऑक्सीजन सिलेंडर भी दिए। साथ ही उन्हें खाना व अन्य ज़रुरत का सामान भी दिया।