लखनऊ : लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला ने तोड़ा दम, बेटी का इलाज जारी

शुक्रवार शाम, लखनऊ लोकभवन के सामने तेल उढेल कर आत्मा हत्या की कोशिश करने वाली माँ बेटी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें दबंगो के दबाव के चलते माँ बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसमें महिला 80 और बेटी 40 फीसदी झुलस गई थी। उन दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था। अब खबर आ रही है की माँ के ज़ख्म गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई, वहीं बेटी का इलाज अभी भी जारी है।
आपको बता दें कि अमेठी जिला प्रशासन पर अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला व उसकी बेटी ने शुक्रवार शाम को लखनऊ में लोकभवन के सामने मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शरीर पर कंबल डालकर आग बुझाई और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। इसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गईं थी जिसमे महिला ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया।
वहीं, इस पूरी घटना के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा हुआ था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि उन्हें किसी बड़े अधिकारी व नेता ने उसे आत्मदाह के लिए उकसाया था।
इस काम में महिला के रिश्तेदार भी शामिल थे जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ व अमेठी में कोतवाल समेत सात पुलिसवालों को भी निलंबित किया गया है।