आगरा: ताजमहल परिसर में नमाज पढ़ रहे 4 पर्यटक गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश के आगरा में ताजमहल के समीप मस्जिद में नमाज़ पढने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे से तीन युवक हैदराबाद और एक युवक आजमगढ़ का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक बुधवार को ताजमहल देखने पहुचें थे, इसी दौरान वह ताजमहल परिसर में बनीं मस्जिद में पहुंचे तथा नियमों की जानकारी ना होने के कारण चारों युवक नमाज़ पढने लगे। बता दे कि यहाँ सिर्फ शुक्रवार को ही नमाज़ अदा करने की इज़ाज़त है। इसकी सूचना मिलते ही ताज की सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने चारों पर्यटकों को मौके पर जाकर पकड़ा और स्थानीय ताजगंज पुलिस थाने को सौंप दिया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 153 में मामला दर्ज किया है इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। वे ताजमहल घूमने आए थे। जानकारी होती तो वे ऐसा नहीं करते। हर सप्ताह शुक्रवार को ताजमहल में सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में बाहर से आए इन पर्यटकों ने बुधवार को नमाज अदा की तो सीआईएसएफ के जवानों ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।