इकबाल सिंह की गिरफ्तारी,लाल किले पर भीड़ को उकसाने का आरोप
दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। लाल किले पर उपद्रव के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद अब इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इक़बाल सिंह पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बिहार, मुंबई, रांची, हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब में लगातार रेड मारी, लेकिन इस दफा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास जानकारी बिल्कुल सटीक थी,बताया जा रहा है कि पुलिस से भागने के चक्कर में एक लाख के इनामी दीप सिद्धू ने कई दिनों से कपड़े तक नहीं बदले थे, अब वो बिहार के पूर्णिया में अपनी पत्नी के पास भागने का प्लान बना रहा था, लेकिन पुलिस ने दीप सिद्धू की पत्नी का फोन सर्विलांस पर लगाया हुआ था। सर्विलांस की मदद से दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया।