BSF ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, अटारी बॉर्डर पर मार गिराए 2 घुसपैठिए

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सीमा पर हो रही घुसपैठ को नाकाम किया है। बुधवार रात अमृतसर के अटारी सरहद (Attari Border) के नजदीक घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानियों को BSF ने ढेर किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों घुसपैठिए कोहरे कि आढ़ में भारत के सीमा में घुसने कि कोशिश कर रहे थे। तभी BSF ने दोनों को चेतावनी दी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। चेतावनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें मौके पर दोनों मारे गए।
इस घटना के बाद गुरुवार सुबह बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दोनों घुसपैठियों के पास हथियार होने की संभावना है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश तेज हो गई है। इससे पहले 23 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान BSF ने उसे मार गिराया था।