चन्नी व सिद्धू पिछड़े, कई मंत्री हार की ओर; पंजाब में चला का झाड़ू, 89 सीटों पर आगे
चंडीगढ़ ....
आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना जारी है। पंजाब में पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। पठानकोट से पंंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा जीत गए हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस 13 और आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे है। कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। भाजपा गठबंधन तीन और शिअद गठबंधन 6 सीटों पर आगे हैं। राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्मीद है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
11.59 AM : बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र से आठवें राउंड तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह कोअ 42338 वोट मिले हैं। अकाली दल के प्रत्याशी तीरथ सिंह माहला को 21205 वोट व वही कांग्रेस के विधायक दर्शन सिंह बराड़ को 10661 वोट मिले हैं।
11.58 AM: धर्मकोट से छठे राउंड की समाप्ति तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दविंदर जीत सिंह लाडी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल के प्रत्याशी जत्थेदार तोता सिंह से करीब 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं! आप प्रत्याशी को अब तक 19211 वोट ले चुके हैं जबकि शिअद के जत्थेदार तोता सिंह को अब तक 16949 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
11.53 AM: बटाला से आप के शैरी कलसी कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से 14284 वोट से आगे हैं। तरनतारन में 10वें राउंड के बाद आप काे 28053, शिअद - 20670 और कांग्रेस को 15962 व0ोट मिले हैं।
11. 41 AM: पंजाब में पहला चुनाव परिणाम सामने आ गया है। पठानकोट सीट से भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से जीत गए हैं।
11.40 AM: चमकौर साहिब से सीएम चन्नी धीरे धीरे वापसी की ओर हैं। आप की लीड कम हो रही है। चमकौर साहिब से अब तक आप के डा. चरणजीत सिंह 28396 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह 27675 वोट मिले हैं।
11.38 AM: अमृतसर पूर्वी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर हैं। अब तक आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 9026, शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को 6832 और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 7521 वोट मिले हैं।
मोगा के तीसरे राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड की गणना में कांग्रेस की मालविका सूद ने तीसरे राउंड से उछाल मार कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने अकाली दल के प्रत्याशी बरजिंदर सिंह बराड़ मक्खन को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन पहले स्थान पर चल रही डॉ. अमनदीप कौर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी 4244 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मालविका सूद से आगे चल रही हैं ।
नाभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदेव सिंह देव मान करीब करीब 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दीनानगर से आप के शमशेर सिंह कांग्रेस की अरूणा चौधरी से 2056 वोट से आगे हैं। मलोट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी दलजीत कौर तीसरे राउंड में 9151 वोट से आगे हैं। अमृतसर पश्चिमी में अब तक आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह को 14080, कांग्रेस के डॉ राजकुमार को 4882, अकाली दल के दलबीर सिंह वेरका को 1752 वोट मिले हैं।
मुक्तसर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ शिअद प्रत्याशी से 2332 वोट से आगे। बठिंडा के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। बठिंडा जिले के 6 विधानसभा सीटों में अभी तक आम आदमी प्रत्याशियों के लीड बनाई हुई है। बठिंडा शहरी के चार राउंड हो चुके हैं, जहां पर आम आदमी पार्टी के जगरूप सिंह 17436 वोट से आगे हैं, तो तलवंडी सबो से दो राउंड में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बलजिंदर कौर 2932 वोट से आगे चल रही हैं।
इसके अलावा बठिंडा देहाती के भी तीन राउंड खुल चुके हैं, जहां पर आम आदमी पार्टी के अमित रतन 10518 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार भुचो मंडी के दो राउंड से आप के मास्टर जगसीर सिंह 3697 में वोट से आगे चल रहे हैं। मौड़ मंडी से आप के सुखबीर सिंह 3437 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि रामपुरा में अभी तक एक राउंड खोला है, जहां पर आप के बलकार सिंह सिद्धू 890 वोट से आगे चल रहे हैं।
11.12 AM: फतेहगढ़ चूड़ियां से कांग्रेस के तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा 1579 वोट से शिअद के लखबीर सिंह लोधीनंगल से आगे हैं। रुपनगर के चमकौर साहिब से सीएम चन्नी पीछे हैं। आप के डा चरणजीत सिंह 20945 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह 19507 मिले हैं।
11.10 AM: तीनों पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल] कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीबी राजिंदर कौर भट्ठल पीछे चल रहे हैं! मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। रुझानों में लगभग पूरी कैबिनेट का सफाया होता दिख रहा है। केवल उपमुख्यमंत्री सुखविंदर रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मामूली वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
फतेहगढ़ साहिब मेंं आप पार्टी के लखवीर सिंह राय 5898 से आगे हैं। आप के लखवीर सिंह राय 11087, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा 5189, शिअद के जगदीप सिंह चीमा 2671 और भाजपा के दीदार सिंह भट्टी को 1601 वोट अब तक मिले हैंैं।
श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में सातवां राउंड में हरजोत सिंह बैंस (आप ) 32477, राणा केपी सिंह (कांग्रेस) 15974, डॉ परमिंदर शर्मा (भाजपा) 5887 और नितिन नंदा (शियद बसपा) को 1782 वोट मिले हैं।
लुधियाना पश्चिम में भारत भूषण आशू पांचवें राउंड के बाद भी पीछे
11.07 AM: लुधियाना पश्चिम विधान सभा हलके में कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु पांचवें राउंड के बाद भी पीछे ही चल रहे हैं। पांच राउंड के बाद आशु को 11804 वोट मिले हैं, जबकि आप के गुरप्रीत सिंह गोगी को 14262 वोट एवं भाजपा के एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को 11662 वोट मिले हैं। आप के गोगी से आशु 2458 वोट से पीछे चल रहे हैं। डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा अकाली दल के रविकर्ण सिंह काहलों से 604 वोट से आगे हैं।
11.05 रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस 32477 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 15974 । पठानकोट में छठे राउंड में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा का आंकड़ा 21843 पहुंच चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज को छठे राउंड तक 18295 वोट और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा को 15961 वोट मिल चुके थे।
बटाला से आप के शैरी कलसी 10396 वोट से कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से आगे हैं। विधानसभा क्षेत्र तरनतारन से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डाा. कश्मीर सिंह सोहल 2983 वोट से आगे हैं।
11.00 AM: पंजाब में अब तक तक के रुझान में आप 89 सीटोंं पर आगे चल रही है।
विधानसभा क्षेत्र अमलोह 5 राउंड में आप के गुरिंदर सिंह 13769 वोटों से आगे। शिअद के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना 8023, कांग्रेस के रणदीप सिंह 4863, आम आदमी पार्टी के गुरिन्द्र सिंह को 21792 व भाजपा के कंवरवीर सिंह टोहरा को 7451 वोट मिले हैं।
बाघापुराना से चौथे राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह सुखानंद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल के तीरथ सिंह महल्ला से करीब 8500 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक दर्शन सिंह बराड़ अब तक सिर्फ 4966 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। श्री मुक्तसर साहिब जिले में मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा का दूसरे राउंड का परिणाम भी सामने आ गया है। लंबी का तीसरेे राउंड का परिणाम भी आ गया है। आम आदमी पार्टी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। जिले की चार में से तीन सीटों मुक्तसर, मलोट और लंबी में लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां तक कि लंबी से दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल भी आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां से पीछे चल रहे हैं। गिद्दड़बाहा हलके में शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने दूसरे राउंड में भी कांग्रेस के युवा नेता अमरिंदर सिंंह राजा वड़िंग से बढ़त बनाई हुई है।
लंबी में आप प्रत्याशी खुड्डियां शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से 4385 वोट से आगे चल रहे हैं। मुक्तसर में आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ 1549 वोट से शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी से आगे चल रहे हैं। मलोट हलके में आप प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 6094 वोट से आगे चल रही हैं।
रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस को 27478 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह को 13275 मिले हैं। खेमकरण में भी आप आगे है। यहां आप के सरवन सिंह धुन को 11379, शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा को 7514 और कांग्रेस सुखपाल सिंह भुल्लर को 4308 वोट अब तक मिले हैं। श्री मुक्तसर साहिब जिले के चारों विधानसभा हलकों के रुझान सामने आ गए हैं। जिले की चार में से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसमें राज्य की सर्वाधिक हाट शीट लंबी भी शामिल है। मुक्तसर, मलोट और लंबी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। जिले की केवल गिद्दड़बाहा हलके से शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की गिनती में लंबी हलके में आप के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां 1416 वोट से आगे चल रहे हैं। इस प्रथम राउंंड में आप के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 4631 वोट मिले हैं। प्रकाश सिंह बादल को 3215 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस के जगपाल सिंह अबुल खुराना को 855 वोट मिले हैं।
श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा हलके से भी पहले राउंंड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में काका बराड़ को 5017 वोट मिले हैं, जबकि शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंंदी को 3832 और कांग्रेस की करण कौर बराड़ को 881 वोट मिले हैं। मलोट आरक्षित हलके से भी आप की प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 2005 वोटों से आगे चल रही हैं। डा. बलजीत कौर को 4792, हरप्रीत सिंह को 2787 तथा कांग्रेस की रुपिंदर कौर रूबी को 1245 वोट मिले हैं। गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पीछे चल रहे हैं। यहां पर पहले राउंड में शिअद-बसपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में हरदीप डिंपी ढिल्लों को 4010 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3848 वोट प्राप्त हुए हैं। आम आदमी पारटी के प्रत्याशी प्रितपाल शर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 3724 वोट मिले हैं।