LAC पर फिर चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय जवानों ने खदेड़ा
भारत और चीन के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच LAC पर फिर झड़प की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिन पहले सिक्किम के ना कुल में चीनी सैनिकों ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए। झड़प में 4 भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं। हालांकि, अभी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिर है।
वहीं, सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध के बीच भारतीय और चीनी सैन्य कमांडरों की 9वें दौर की वार्ता हुई। ये बैठक लगभग ढाई महीने बाद हुई। करीब 15 घंटे तक चली इस बैठक में भी भारत की तरफ से दो टूक कहा गया है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मई से पहले की स्थिति बहाल करे और पीछे हटे। एलएसी पर मई के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं