शिष्टाचार भेंट में प्रदेश कांग्रेस के संगठन को लेकर की चर्चा
दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी राजीव शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने बताया कि राजीव शुक्ला के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनने से प्रदेश कांग्रेस और ज्यादा सुदृढ़ होगी, उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला की कार्यशैली और अनुभव से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में नई उमंग का सृजन होगा। राम लाल ठाकुर ने बताया कि इस शिष्टाचार भेंट में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के संगठन को लेकर चर्चा की और प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बात को लेकर चर्चा की। राम लाल ठाकुर ने कहा कि चूंकि राजीव शुक्ला एक वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार भी रहे हैं और प्रदेश के मीडिया में क्या क्या मुद्दे कांग्रेस लेकर जाएगी इनके अनुभव का भी हमें फायदा मिलेगा। राम लाल ठाकुर ने कहा इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के किसानों व बगवानो के मुद्दों पर भी उनसे बात की। राम लाल ठाकुर ने कहा कि जो राष्ट्रीय किसानों को लेकर केंद्र सरकार ने संशोधन विधेयक पास किया है उसको लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि केंद्र कि सरकार कैसे कैसे शिक्षा नीति और किसानो के संशोधन विधेयक पर देश के छात्र वर्ग व किसान वर्ग को कुचलने की कोशिश कर रही है। राम लाल ठाकुर ने बताया इसके अलावा भी राजीव शुक्ला से कई नीतिगत व पार्टी संगठन जैसे गंभीर विषयों पर बात हुई। राजीव शुक्ला 24 और 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश से सभी कांग्रेसजनों से मिलने आ रहे हैं तो प्रदेश में कांग्रेस क्या रणनीति अपनाएगी वह राजीव शुक्ला के अनुभवों और कार्यशैली से सीखा जाएगा।