केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी
केंद्रीय कर्मचारियों को आज सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। मार्च महीने की आखिरी कैबिनेट मीटिंग में 34 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी मिल गई है। आज कैबिनेट की मीटिंग में 3 फीसदी महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। अब कर्मचारियों को सैलरी के साथ बढ़े हुए DA का भी फायदा दिया जाएगा। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।
मार्च की सैलरी में आएगा पैसा
केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में नए महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ पूरा भगुतान कर दिया जाएगा। हालांकि, एरियर की रकम को बाद में क्रेडिट किया जा सकता है। महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा हो गया है।
2 महीने के एरियर में 38,692 रुपए मिलेंगे
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से 56,900 रुपए के बीच होती है। अगर 34 फीसदी के नए महंगाई भत्ते को अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर कैलकुलेट किया जाए तो 19,346 रुपए महीने का DA बनता है। वहीं, अभी तक जो भुगतान किया गया है वो 31 फीसदी की दर से 17,639 रुपए महीना किया गया है। मतलब कर्मचारियों के DA में कुल 1,707 रुपए महीना महंगाई भत्ता बढ़ा है। सालाना आधार पर यह इजाफा 20,484 रुपए होगा। मार्च महीने में 2 महीने का एरियर मिलना है. ऐसे में अगर कैलकुलेशन किया जाए तो एक कर्मचारी को 38,692 रुपए एरियर के भी आएंग।