जानें भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगने जा रहा है। इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत .और अमेरिका में दिखाई देगा। यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक रिलीज के अनुसार, बुधवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ वक्त के लिए दिखाई देगा।
भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया,अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में भी दिखाई देगा।