पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के पूछ में कई सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन तेजी से बढ़ गया है। वहीं पाकिस्तान सैनिकों की तरफ से एक बार फिर जम्मू कश्मीर में पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अकारण फायरिंग की घटना सामने आई है। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान निर्मल सिंह शहीद हुए है। सैन्य अधिकारिओं ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान कि सेना ने आज जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया किया है।
सैन्य अधिकारिओं ने कहा कि, हमारी सेना ने दुश्मन को कड़ा जवाब दिया है। संघर्ष विराम उललंघन में हवलदार निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम हमेशा निर्मल और उसके परिवार के ऋणी रहेंगे, और उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को दुःख कि घड़ी में शक्ति और शांति कि प्रार्थना की।