मध्यप्रदेश: सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से 60 घंटे का लॉकडाउन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मध्यप्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि उनकी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जबरदस्त रफ़्तार पकड़ ली है। दिन प्रतिदिन दिन देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की पाबंदियां भी लगाई जा रही हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित दिल्ली में भी हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। इसीके चलते मध्यप्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।