मेघालय: यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 6 की मौत

उत्तर भारत के मेघालय में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मेघालय में यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है की बस में लगभग 21 यात्री मौजूद थे, जिसमें से 4 की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार रात 12 बजे नोंगछराम में रिंगडी नदी में यह बस गिर गई थी। पीड़ितों की मदद के लिए बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चार शवों को नदी से निकाल लिया गया है, जबकि दो शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सोलह यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना नोंगश्रम पुल पर हुई जो पूर्वी गारो हिल्स और पश्चिमी खासी हिल्स जिले के बीच की सीमा है। कुछ घायल यात्रियों ने स्थानीय लोगों को बताया कि दुर्घटना के समय बस की गति तेज थी। बताया गया कि मरने वालों में बस का चालक भी है।