वर्ल्ड क्लास सिटी बनेगी रामनगरी अयोध्या, कनाडा की कंपनी करेगी प्लानिंग
रामनगरी अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए कनाडा की LEA एसोसिएट्स को कन्सल्टेंसी एजेंसी बनाया गया है। ये कंपनी अयोध्या का पूर्ण विकास, नगर नियोजन, पर्यटन, सिटी एरिया प्लानिंग बनाएगी। इसमें सीपी कुकरेजा और L&T पार्टनर होंगे कन्सल्टेंसी कंपनी बनने के लिए 7 कंपनियों ने बिड डाली थी।
उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी में जुटी है. राम मंदिर की भव्यता के लिए तीन कंपनियों से डील हुई है। अयोध्या की स्मार्ट सिटी एरिया प्लानिंग, रिवर एरिया डेवलपमेंट, हेरिटेज, टूरिज्म और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर नियोजन के लिए यह डील हुई है। जानकारी के मुताबिक, 26 दिसम्बर को अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से रिक्वेस्ट फ़ॉर प्रपोजल प्रकाशित किया गया था। रिक्वेस्ट फ़ॉर प्रपोजल के तहत,कई कंपनियों ने आवेदन किया था। कुल सात (7) प्रस्तावों में से छह निविदाकर्ता को प्रतिस्पर्धा हेतु अयोध्या विकास प्राधिकरण ने चुना था।
चयनित कंपनी अयोध्या शहर का सर्वे के माध्यम से विस्तृत अध्ययन पर कार्य करेगी। अयोध्या की धार्मिक पर्यटन क्षमता और राम मंदिर की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सर्वांगीण विकास पर काम का जिम्मा लेगी। यह कंपनी इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान और नीति निर्माण के कार्यों को भी देखेगी।