राहुल गांधी ने मणिपुर से शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
( words)
कहा, प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर के लोगों के आंसू पोछने नहीं आए
राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।राहुल ने आगे कहा कि हम आपकी सुनने आए हैं, मन की बात सुनाने नहीं।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।