गांगुली की तबियत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
( words)

BCCI के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। सीने में दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया था। उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पिछली बार तबीयतब बिगड़ने पर गांगुली की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की गई थी।