उत्तर प्रदेश : गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 बच्चों समेत 8 की मौत
( words)
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार यहां एक मकान में धमाका होने से पूरी बिल्डिंग भरभरा कर ढह गयी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग ढहने से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। जिन्हें गांववालों ने मुश्किल से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से दबे हुए लोगों को मलबे से निकाल कर नवाबगंज पीएचसी भेजा गया। जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग बुरी तरह घायल हैं। मामला जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है। जहां एक मकान में अचानक धमाका हुआ। जिससे दो मंजिला इमारत ज़मींदोज़ हो गई।