विपक्ष को किसानों के विकास से हो रही परेशानी : योगी आदित्य नाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ये वे लोग हैं जो देश की प्रगति, गरीब का विकास और किसान सब सब की समृद्धि नहीं चाहते, वही लोग आज किसान आंदोलन के सहारे देश को अस्थिर करना चाह रहे हैं। बता दें की योगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के उद्घाटन व विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की जनसभा को संबोधित किया। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को किसानों के विकास से परेशानी हो रही है। इसलिए वे किसान आंदोलन के बहाने षडयंत्र रच रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं। इसलिए षडयंत्र रच रहे हैं क्योंकि किसानों को आज गन्ना का भुगतान हो रहा है। किसानों के खाते में पैसा जा रहा है। किसानों के लिए फसल बीमा योजना के साथ कई कार्यक्रम आज चल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो भारत से नफरत करते हैं और आज किसान आंदोलन की आड़ में एक बार फिर षडयंत्र रच रहे हैं।
कहा कि हमारी सरकार ने यहां गंग नहर के किनारे कांवड़ का एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय किया है और इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहमति दी है। भारत सरकार के सहयोग से हम 32,000 करोड़ की लागत से मेट्रो का एक नया विकल्प RTTTS के नाम से मेरठ को दिल्ली के साथ जोड़ रहे हैं। ये इतनी बड़ी दूरी से जोड़ने का देश का पहला ऐसा कार्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री का फोकस सिर्फ गरीब और किसान पर ही है। आज मोदी जी देश को आगे ले जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसलिए परेशान होकर साजिश रच रहे हैं क्योंकि कश्मीर से धारा 370 हट गई। अयोध्या में राम मंदिर का समाधान हो गया। किसानों के हक को हड़पने वाले बिचौलियों की कमाई बंद हो गई।