माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में मनाया राष्ट्रीय समाज सेवा दिवस
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन की एनएसएस यूनिट ने 51वां राष्ट्रीय समाज सेवा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवियों में से हिमानी, भगत और शिवानी ने ऑनलाइन नारा लेखन और चित्रकला के माध्यम से इस दिवस को मनाया। "स्वयं से पहले आप" (लॉगो) प्रतीक चिन्ह को भी चित्रकला के माध्यम से उभारा। गीतांजलि, यशस्वी, कशिश, तमन्ना, हिमांशु, भाविक व दिशांत ने इस दिवस पर सामाजिक कार्य किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पेय जल टंकी की सफाई की व साथ लगती नालियों की सफाई की। टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया।प्रकाश चंद बट्टू कार्यक्रम अधिकारी ने टीम या संगठन का महत्व ऑनलाइन एक कहानी के माध्यम से बताया।
प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष व प्रकाश चंद के साथ पूरी यूनिट को बधाई दी।
