सोलन : नौणी विवि ने विभिन्न पदों के लिए दस्तावेज मूल्यांकन एवं टाइपिंग टेस्ट की तिथियां की जारीं
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित कई पदों के लिए दस्तावेज मूल्यांकन और टाइपिंग टेस्ट की तिथियां अधिसूचित कर दी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (पोस्ट कोड 206) के लिए टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथि 6 जून को सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई है। स्टोरकीपर-सह-क्लर्क (पोस्ट कोड 207) और लाइब्रेरी असिस्टेंट (पोस्ट कोड 214) के लिए टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन की तिथि क्रमश: 7 जून को सुबह 10 :00 बजे और 11:30 बजे निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर सिविल (पोस्ट कोड 204) और ड्राफ्ट्समैन (पोस्ट कोड 202) के लिए दस्तावेज़ मूल्यांकन क्रमश: 8 जून को सुबह 10:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे होगा। तकनीकी सहायक ग्रेड-ढ्ढ फील्ड (पोस्ट कोड 205) के पद के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज 8 जून को दोपहर में 3.30 बजे चेक किए जाएंगें।
फील्ड सहायक (पोस्ट कोड 208) और केयरटेकर (पोस्ट कोड 217) के पदों के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेज मूल्यांकन क्रमश: 9 जून को सुबह 10 : 00 बजे और दोपहर 3:00 बजे को किए जाएगें। जबकि जूनियर तकनीशियन प्रयोगशाला (पोस्ट कोड 209) के दस्तावेज मूल्यांकन 10 जून को सुबह 10:00 बजे होंगें। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
