कुल्लू :अग्निकांड प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया नव ज्योति महिला मंडल चेष्टा
( words)
आलाेक। कुल्लू
अग्निकांड प्रभावितों की मदद के लिए नव ज्योति महिला मंडल चेष्टा आगे आया है। महिलाओं ने मंगलवार को तिचि गांव पहुंचकर प्रभावितों को राहत सामग्री और राशि प्रदान की है। महिला मंडल की ओर प्रभावित परिवारों को दो माह का राशन और 11,500 रूपए राहत राशि दी गई। महिला मंडल की प्रधान नारकली ने कहा कि आपदा की चपेट में कोई भी आ सकता है। ऐसे में प्रभावितों की मदद करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान सचिव मीरा ठाकुर, उपप्रधान हिरामणि, रैना, डोलमा, रामदेई, पुष्पा, टीचा, निलामणि, निर्मला ठाकुर, कली, पूजा, अर्मिला, शारदा, गुड्डी देवी व दुर्गा आदि उपस्थित रही।