नवयुग ग्राम सेरा देवता सुधार समिति की बैठक, समस्त गांव वासियों का किया साधुवाद
ग्राम पंचायत कशलोग के सेरा गांव में नवयुग ग्राम सेरा देवता सुधार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अमर चंद शर्मा ने की।बैठक में हाल ही में गांव सेरा में 500 से 700 पौधे लगाए जाने पर समस्त गांव वासियों का साधुवाद किया गया।
अमर चंद शर्मा ने बताया कि एक-दो महीने पहले गांव सेरा के लोगों ने प्रण लिया था कि पिछले 5 साल से फॉरेस्ट विभाग द्वारा जो जंगल समाप्त कर दिए गए हैं उनकी जगह में नए पेड़ लगाने के लिए फॉरेस्ट विभाग को एक ज्ञापन पत्र दिया गया था तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से 500 से 700 पौधे गांव सेरा में रोपे। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार साल में सेरा के जंगलों को फिर से हरा-भरा कर दिया जाएगा तथा पूरी नर्सरी की बाड.बंदी भी की जाएगी। बैठक में पंकज शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,ग्राम पंचायत कशलोग के युवा प्रधान वेद ठाकुर, एसीएफ के प्रमुख भूपेंद्र गांधी, फॉरेस्ट विभाग का आभार प्रकट किया।
पंकज शर्मा ने कहा कि एसीएफ समय-समय पर गांव में विकास के कार्य करती है तथा पंचायत प्रधान वेद ठाकुर तथा उप प्रधान राजेन्दर ठाकुर तथा मेंबर रीना का भी ग्राम वासियों को पूर्ण सहयोग मिलता है। इस दौरान बैठक में मस्तराम बंसल, नरपत राम, जगदीश शर्मा तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
