कुनिहार : जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ एनसीसी वार्षिक-220 ट्रेंनिग कैंप का शुभारंभ
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
नवोदय विद्यालय कुनिहार में एनसीसी वार्षिक ट्रेनिगं कैंप-219 के बाद आज ट्रेंनिग कैंप 220 का शुभारंभ हुआ। इस कैंप में विभिन्न विद्यालयों से आए 464 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। वार्षिक कैंप-220 के पहले दिन कैडेट्स की सुबह की शुरुआत 5.30 बजे पीटी से हुई। उसके बाद कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग और लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार (सेना मेडल) की अध्यक्षता में ओपनिंग एड्रेस में 1 एचपी बटालियन एनसीसी सोलन के 464 सीनियर व जूनियर विंग के कैडेट्स ने भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग ने कैंप में चलने वाली विभिन्न गतिविधियों से कैडेट्स को अवगत कराया तथा इस प्रकार के कैंपाें में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, नायब सूबेदार बलविंदर सिंह, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट यमुना शर्मा, थर्ड ऑफिसर एमएल मेहरा, नीता शर्मा, धीरज गुप्ता, विनोद कुमार और सीटीओ शमशेर ठाकुर, तेजेंद्र कुमार, निखिल ठाकुर, बटालियन हवलदार मेजर राजीव कुमार, कंपनी हवलदार मेजर गीतानंद, संजीव कुमार, मनोहर लाल, सतबीर सिंह, हवलदार जसवीर सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार व ताहिर मनीर भी मौजूद रहे। कैडेट्स ने ड्रिल का अभ्यास आर्मी स्टाफ के नेतृत्व में बहुत जोश से किया। दोपहर के बाद कैडेट्स को 22 राइफल, मेप रीडिंग संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कैंप का समापन 4 जुलाई को होगा।
