कुनिहार : स्कूल के विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने बीएल स्कूल कुनिहार में दी “एनसीसी A”प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
बीएल स्कूल कुनिहार में क्षेत्र के विद्यालयों के 136 एनसीसी कैडेटों के द्वारा एनसीसी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी गई। जानकारी देते हुए ऐएनओ अमर देव ने बताया की इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर के मार्ग दर्शन से किया गया। उन्होंने बताया की इस परीक्षा को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार, ममलीग, भुमती, नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार और बीएल स्कूल कुनिहार के द्वीतीय वर्ष के 136 एनसीसी केडेट्स ने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा के संचालन के लिए प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आये पी आई स्टाफ नायब सूबेदार जोगिंद्र सिंह व अन्य विद्यालयों से ऐएनओ नरेंद्र ठाकुर, ऐएनओ कमलेश चौहान, ऐएनओ चंद्रमणि महंत, ऐएनओ हितेंदर सिंह व ऐएनओ अमर देव मौजूद रहे।
नायब सूबेदार जोगिंद्र सिंह द्वारा परीक्षा के उपरांत सभी एनसीसी कैडेट्स का परेड, ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की एनसीसी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी, पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है। विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एनसीसी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
