दाड़लाघाट : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए धुंदन स्कूल में एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय के 25 कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के नेतृत्व में योग सीखा। इसके लिए कैडेट सुबह 7 बजे विद्यालय प्रांगण में पहुंच गए थे। सुबह के सुहावने मौसम में सभी ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर को कैडेट पंकज चंदेल, हरीश, ध्रुव, इंदु, दिव्यांशी तथा भूमिका आदि ने बताया कि आज इस योगाभ्यास से उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ तथा वे इस अभ्यास को रोजाना जारी रखेंगे। योगाभ्यास के बाद सभी कैडेट्स को दूध तथा केले वितरित किए गए।
