देहरा : ढलियारा कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने चलाया स्वच्छता अभियान
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की एनसीसी यूनिट के द्वारा पोंग डैम और व्यास नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक और अन्य अवशेष पदार्थ वहां से उठाया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी मुख्यालय की तरफ से दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ब्रांड एम्बेसडर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ढलियारा डॉ. स्वादीप सूद रहे उनके साथ अन्य अतिथियों में डॉ. करण सिंह पठानिया, डॉ. सुशील भारद्वाज और कार्यालय अधिकारी दिनेश रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही मेहनत की और प्लास्टिक इकट्ठा किया और उसको समाप्त किया।
एनसीसी अधिकारी प्रो. राजीव ठाकुर ने कहा कि एनसीसी का इस कार्यक्रम के माध्यम से एक प्रयास रहा कि आम लोगों को एक संदेश दिया कि आप लोग जितने भी लोग जो नदी या बांध क्षेत्र के आसपास रहते हैं, उनमें घरों का कूड़ा कचरा है, उसको ना डालें प्लास्टिक का सामान न डालें। क्योंकि इससे जल स्त्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। प्लास्टिक के बढ़ने से जल में रहने वाले जीव प्रभावित हो रहे हैं और पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और इस कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी ढलियारा ने समाज को एक प्रेरणा प्रदान की।
