राज्य सरकार कर रही है द्वेष की भावना से कार्य : नीरज नैय्यर
चंबा। पंचायत चुनाव आते ही मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर अपने पूरे लश्कर के साथ लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री का राज्य के मंत्रियों व विधायक व अधिकारियों पर पूर्ण रुप से कोई नियंत्रण नहीं है जबकि कांग्रेस कार्यकाल के विकास कार्य का श्रेय भी लेने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंबा नीरज नैय्यर जारी एक प्रैस ब्यान में कहें।
उन्होंने बताया नगर निगम व पंचायती चुनाव आते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उद्घाटन व शिलान्यास पर जोर दे रहे है। वर्तमान सरकार द्वारा अधिकांश विकास कार्य को अपना बताकर कांग्रेस कार्यकाल के दौरान निर्माण अधीन कार्यों का श्रेय लेकर जनता का गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नगर निगम पंचायत चुनाव में जनता के वोट हासिल कर सके। उन्होंने बताया पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में विशेषज्ञ चिकित्सक के पद खाली चल रहे हैं। वहीं ऐसे कई गंभीर रोग है जिनके उपचार के लिए आज भी जिला चंबा के लोगों को कांगड़ा व शिमला जाना पड़ रहा है जिसमें ह्रदय रोग से चंबा का हर चौथा व्यक्ति पीड़ित है। मगर इसके बाबजूद भी चंबा में गत तीन सालों यह अहम पद भरने में वर्तमान सरकार विफल रही है। वहींं एन्डोस्कोपी टेस्ट करवाने के लिए भी चंबा के लोगों को पठानकोट व कांगड़ा क्षेत्रों का रूख करना पड़ रहा है। जहां सरकारी चिकित्सालय में यह सेवा में विलंब होने पर गैर सरकारी अस्पतालों में अत्यधिक मूल्य पर करवाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकाल आरंभ किए गए मेडिकल कॉलेज में रखे गए चिकित्सक सरकार बदलते ही स्थानांतरण कर दिए गए जिससे यहां चिकित्सकों भारी कमी आ गई। वहीं अनुबंध पर रखे के युवाओं का रोजगार छीन कर बेरोजगार बनाने में भी वर्तमान सरकार के प्रतिनिधियों ने चंबा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राज्य सरकार देश की भावना से कार्य कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी।