जयसिंहपुर : भाषण प्रतियोगिता में नेहा ने मारी बाजी
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मीनाक्षी, कनिका, नेहा, सायना व सुप्रिया आदि छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, कनिका द्वितीय व मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा, एवं प्रोफेसर नविता शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज के जीवन की एक बहुत बड़ी चुनौती है। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए शुरूआत आपने परिवार से करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्रओं को इपने परिवारों एवं आसपास के लोगों को यातायात नियमों एवं कानूनों के विषय में जागरूक करने तथा उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रो. औंकार, प्रो. खुशी राम भगत व गगन दीप आदि शामिल रहे।
