साेलन : नेहरू युवा केंद्र ने एक दिवसीय व्यावसायिक कार्यशाला किया आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
नेहरू युवा केंद्र सोलन के द्वारा पीजी काॅलेज सोलन के सहयोग से आज एक दिवसीय व्यावसायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज एडीसी जफर इकबाल ने दीप प्रजवलन करके किया। उन्होंने छात्रो के साथ अपने अनुभवों को साझा किया तथा सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेश्क ईरा प्रभात द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उपलब्ध विकल्पों के बारे मे अवगत करवाना है। कार्यकर्म के प्रथम सत्र में B.sc के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भ व्याक्ति के रूप में डाॅ. दिक्षित गुप्ता ने विघार्थीयो को भविष्य में उपलब्ध विकल्पों के बारे में अवगत करवाया, जिसके पश्चात दूसरे सत्र में बीए के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संदर्भ व्याक्ति के रूप में रोबिल सहानी, प्रेरक वक्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इसके पश्चात तीसरे सत्र में व्यवसायिक नीति प्रशिक्षक कुश भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में उपलब्ध विकल्पों के बारे में अवगत करवाया तथा प्रेरित किया, जिसके पश्चात चाैथे सत्र में प्रो. बनो, दिल्ली के संस्थापक आदित्य बोस द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीआई सोलन, हैपी योगा आर्ट, एरिना इनफो, एनएसडीसी होटल मैनेजमैटं संस्थान, रेडियो हिल्स सोलन, एनआईईएल आईटी जैसे विभिन्न संस्थानो नें स्टॅाल लगाई, जिसके माध्यम से इन संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रम के बारे में अवगत करवाया।
