कुनिहार: न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिo प्रo ब्लॉक कुनिहार ने निकाला कैंडल मार्च
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बुधवार शाम को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कुनिहार ने ब्लॉक अध्यक्ष राकेश महाजन की अगुआई में पुरानी पेंशन बहाली व सरकारी कर्मचारियों के ऊपर दायर एफ आई आर को वापिस लेने की मांग करते हुए कुनिहार बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इसमें अलग अलग विभागों से कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि 3 मार्च 2022 को महासंघ ने शिमला में 1 लाख कर्मचारियों के साथ विधानसभा का घेराव किया था, जिसके चलते सरकार द्वारा संघ के कई पदाधिकारियों पर एफआईआर दायर की गई है। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को अपना संवैधानिक हक बताते हैं, जबकि सभी विधायक व सांसद खुद पुरानी पेंशन लेते हैं, जबकि कर्मचारियों को एन पी एस में धकेला जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है। इस अवसर पर ब्लॉक कुनिहार महासचिव विनोद वर्धन, मीडिया प्रभारी समीर, आईटी सैल प्रभारी प्रदीप, जिला कार्यकारणी सदस्य फकरूदीन व राज्य मुख्य प्रचार सचिव कपिल राघव भी मौजूद रहे।
