मास्टर किशोर का नया गाना "हिचकी" हुआ लांच
दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंध रखने वाले मास्टर किशोर जो संगीत की दुनिया में अपना खूब नाम कमाना चाहते हैं का एक और बेहतरीन गीत "हिचकी "लांच हुआ है जिसके संगीत का नवीकरण केविस रिकॉर्डस ने बड़ी रोचकता के साथ किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर वीरेंद्र सिंह तथा लिरिक्स हिमाचली फोक गीत एवं अतिरिक्त लिरिक्स चेतराम भाटिया द्वारा लिखी गई है। इस गीत को लोगों ने बहुत पसंद किया है।
मास्टर किशोर ने अपने पिता भगत सिंह भाटिया तथा माता रुकमणी भाटिया का उनके आशीर्वाद हेतु विशेष धन्यवाद किया है। इसके अतिरिक्त मास्टर किशोर ने अपने संगीत के गुरु टेकचंद करड़ व संगीत के प्रति रुझान उत्पन्न करने वाले केशव वशिष्ठ व अन्य सभी गुरुजनों का भी आशीर्वाद के लिए धन्यवाद किया है। मास्टर किशोर आजकल कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स चौड़ा मैदान शिमला में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं से उन्हें दूरदर्शन पर भी काम करने का मौका मिला इसलिए वह वहां की गुरुजनों का भी धन्यवाद करना चाहते हैं। किशोर के अनुसार वह हिमाचल की पुरानी धरोहर के संगीत को नया रूप देकर हिमाचल की संस्कृति को संजोए रखना चाहते हैं।