कांगड़ा : नए थाना प्रभारी विजय कुमार ने संभाला कार्यभार

मनाेज कुमार। कांगड़ा
जनता के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों पर सख्त कार्यवाही करके नशा खोरी को खत्म करेंगे। वहीं, कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह बात कांगड़ा के नए थाना प्रभारी विजय कुमार ने पदभार संभालने के बाद फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि नशाखोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दी है कि बिना पुलिस वेरीफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को मकान किराए पर ना दें। इससे पहले विजय कुमार ने बद्दी थाना में तीन साल अपनी बेहतर सुविधाएं दी हैं। विजय कुमार बिलासपुर के रहने वाले है उन्होंने लोगों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसी के साथ लोगों से बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधानों से भी तालमेल स्थापित कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।