नेहरू युवक मंडल गलोग द्वारा चलाया गया सफाई अभियान, पौधे भी लगाए गए
( words)
नेहरू युवक मंडल गलोग द्वारा गलोग के सार्वजनिक मंदिर देवधार के समीप युवक मंडल प्रधान दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। वही पौधा रोपण भी किया गया। इस दौरान गलोग के देवधार मंदिर के समीप सफाई अभियान मंडल प्रधान दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। मंडल प्रधान दिलीप वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी युवाओं ने मंदिर परिसर के आसपास उगी झाड़ियों को काटा व साफ सफाई की। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा पीपल, बड़ व बिल पत्र के पौधे लगाए गए तथा मंदिर परिसर में फूलों के पौधे भी रोपे गए। इस अभियान में हेमराज, नरोत्तम, राजकुमार, कर्म ठाकुर, यशपाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
