केंद्रीय विश्विद्यालय देहरा की छात्रा के साथ हुआ बलात्कार, मामला दर्ज
( words)
देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय में एक छात्रा द्वारा कॉलेज के ही एक व्यक्ति पर बालात्कार का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवती केंद्रीय विश्विद्यालय से अपनी पढ़ाई कर रही थी। वहीं के युवक ने उसके साथ यह घिनोना कार्य कर डाला। गुप्त सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति केंद्रीय विश्विद्यालय देहरा में अध्यापक के पद पर तैनात है। बरहाल इस बारे में जब देहरा डीएसपी विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए है। युवती का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया जा रहा है। मामले की तफ्तीश जारी है।
