जयसिंहपुर : सोशल मीडिया में लापता संजीव कुमार की शाहतलाई मिलने की खबर अफवाह-एसडीएम
12 नवंबर को चुनाव की ड्यूटी से लापता हुआ था राैंखर निवासी संजीव कुमार
नरेंद्र कुमार। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के आशापुरी 12 नवंबर को मतदान केंद्र लापता हुए कर्मचारी के मिलने की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, लेकिन अब तक लापता युवक नहीं मिल पाया है। गौरतलब है नगरोटा बंगवा का संजीव कुमार जो बिजली बोर्ड कांगड़ा में कार्यरत है। वह 12 नवंबर को आशापुरी से ही लापता हो गया। शनिवार को 15 दिन बीत जाने पर भी अभी तक संजीव के बारे में कोई पता नहीं चला। शनिवार को विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली की संजीव कुमार बिलासपुर के शाहतलाई में मिल गया है।
इस संबंध में जयसिंहपुर की निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम तक अपराजिता चंदेल ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि संजीव कुमार पुत्र बलवीर सिंह बताया कि संजीव के निवासी गांव व डाकघर राैंखर तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा मिलने की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर मात्र अफवाह है. इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। इस संबध उनके द्वारा स्वयं जब शाहतलाई थाना में इस संदर्भ में फोन करके वहां के एसएचओ से भी बात की, लेकिन वहां भी संजीव के मिलने की कोई सूचना नहीं थी।
