खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पात्र व्यक्तिओं को किया सम्मानित
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज अर्की के चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के में अनुकरणीय कार्य के लिए ग्राम पंचायतों, कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत भारती, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत घनागुघाट, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर को सम्मानित किया। उन्होंने जल संचय एवं जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। जल संचय एवं जल संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य करने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत बड़ोग, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पारनू, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत दंघील, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत हुड़ंग तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां को सम्मानित किया।
राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों को भी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास खण्ड नालागढ़ के सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व देव मोहन चौहान, जिला ग्रामीण विकस अभिकरण सोलन की अधीक्षक रजनी गौतम, विकास खण्ड सोलन की लेडी सोशल एजूकेशन ऑर्गेनाईजर इन्दिरा जोशी, विकास खण्ड नालागढ़ की वरिष्ठ सहायक (प्रोग्रामर) हलिमा खान, विकास खण्ड कण्डाघाट की कनिष्ठ अभियन्ता सुलक्षणा जसवाल, विकास खण्ड कुनिहार के सचिव सुखराम, विकास खण्ड सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर खेमराज, विकास खण्ड कण्डाघाट के तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार तथा विकास खण्ड धर्मपुर के ग्राम रोजगार सेवक हरीश शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवस पर उपस्थित थे।
