हमीरपुर में 19 वर्षीय छात्रा की मौत, किराये के कमरे में मिला शव
( words)
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अणु कॉलेज की 19 वर्षीय द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के अणु में स्थित किराये के कमरे से बरामद हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
मामले की पुष्टि हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
