"चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर" अभियान के अन्तर्गत नूरपुर कि भड़वार पंचायत में नशे के खिलाफ मुहिम ने छुआ 19वां पड़ाव!
नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान ने भड़वार पंचायत के साथ अपनी 19वीं पंचायत का पड़ाव पूरा किया। आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के 60 दिवसीय अभियान के अंतर्गत गांव और बाजार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान लोगों से सीधे संवाद करते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज को केवल चिंता व्यक्त करने तक सीमित न रहकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। परिवारों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से ही युवाओं के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान पिंकी शर्मा और उपप्रधान जनक राज ने सहभागिता निभाई।आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि अभियान का प्रत्येक पड़ाव समाज के साथ जुड़ने और नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर है। गांवों से लेकर बाजारों तक लोगों से संपर्क करने का उद्देश्य इस विषय पर खुलकर संवाद को प्रोत्साहित करना और समाज को समाधान की दिशा में एकजुट करना है।उन्होंने कहा कि नशामुक्त नूरपुर का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब हर नागरिक इस मुहिम को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़ेगा।19 पंचायतों तक पहुँचा जागरूकता का संदेश—अब हर घर और हर युवा तक पहुँचने का संकल्प।
