अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 600 जवानों ने संभाली सुरक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचीं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और करीब 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गई।
नॉर्थ पोर्टल पर राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यहां उन्होंने कुछ समय रुककर लाहौल की प्राकृतिक वादियों का नजारा भी देखा। इसके बाद राष्ट्रपति अटल टनल के साउथ पोर्टल की ओर रवाना हुईं, जहां बीआरओ अधिकारियों ने उन्हें टनल और इसकी सामरिक महत्ता से जुड़ी जानकारी दी।
Jराष्ट्रपति के दौरे के चलते मनाली से अटल टनल तक कई स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए और यातायात को जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया गया। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की थी।
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अटल टनल क्षेत्र में बर्फबारी के बीच ठंड भी बढ़ी हुई थी। राष्ट्रपति ने टनल का जायजा लेने के साथ बीआरओ अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके बाद राष्ट्रपति के हिडिंबा मंदिर जाने का कार्यक्रम है। उनका हिमाचल दौरा 6 से 8 अक्तूबर तक
