गढ़खल में दशहरा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सुनील कश्यप
गढ़खल। गढ़खल में आयोजित दशहरा समारोह में भाजपा जिला सचिव सोलन एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बरोग सुनील कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
सुनील कश्यप ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत बनाते हैं।
समारोह में संयोजक अमित शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित शर्मा, राम नाटक क्लब के प्रधान नरेश अत्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सुनील कश्यप ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
जय श्रीराम!
