शोघी में 36 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज
( words)
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी में चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 36 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान चिट्टे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
