सोलन : झूला झूलते समय गले में फंसी रस्सी, 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
( words)
सोलन के धर्मपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ खेल-खेल में 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बच्चा गांव रुंदन घोड़ों, ग्राम पंचायत बड़ोग, डाकघर कुमारहट्टी का रहने वाला था। दरसल, तनीष ने घर के पास पेड़ पर झूला लगाया हुआ था। झूला झूलते समय अचानक उसका गला रस्सी में लिपट गया। परिजनों द्वारा बच्चे को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
