शेयर बाज़ार: निफ्टी में 119 अंकों का उछाल, 52700 के पार बंद हुआ सेंसेक्स
( words)
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 397.04 अंक (0.76 फीसदी) ऊपर 52,769.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.75 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 15,812.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।
