काँगड़ा की वोह घाटी में बारिश के कारण बाढ़ में छह घर बहे, 12 लोग लापता, एक महिला का शव बरामद
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। प्रदेश के कई जिलों गाड़िया पानी में बह गयी, कई लोगों के घर बह गए। वंही कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी में बारिश से आई बाढ़ के कारण लगभग छह घर पानी में बह गए हैं। अभी तक 12 लोग लापता बताए जाए जा रहे हैं। एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान मस्तो देवी पत्नी भीमो राम के रूप में हुई है। कुछ लोगों को घर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। वोह घाटी में जिन लोगों के घर दरिया किनारे हैं, उनको खाली करवा दिया गया है। भारी बारिश के कारण कुछ गौशालाएं भी ढह गई हैं। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल के आदेश के बाद एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। भूस्खलन के कारण वोह को जाने वाली सड़क भी बंद हो गई है।