मानसून सत्र: विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा के बाद लोकसभा भी 12 बजे तक के लिए स्थगित
( words)
कृषि क़ानून और जासूसी कांड को लेकर आज भी संसद में हंगामा हुआ। इसकी वजह से संसद की कार्यवाही चल नहीं पाई। संसद शुरू होने के कुछ ही देर के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान संगठन भी आज से दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान संसद लगा रहे हैं। किसान संसद में शामिल होने के लिए 200 किसानों को पुलिस की तरफ़ से इजाज़त मिली है। वंही, आज दोपहर 1 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संसद भवन में होगी। बैठक में लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए एक बिल को मंज़ूरी मिल सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में एफडीआई को लेकर भी भी फ़ैसला हो सकता है।
