मानसून सत्र : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
जासूसी कांड को लेकर जारी हंगामे के बाच संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है और आज भी हंगामा जारी है। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा चला। राज्यसभा में विपक्ष के सासंद वेल में आ गए। जासूसी कांड औऱ किसानों के मुद्दे पर विपक्षी सांसद ने जैम कर हंगामा किया हैं। पेगासस रिपोर्ट पर चर्चा के लिए विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाज़ी के बीच सदन को 11:45 बजे तक स्थगित किया गया।
इससे पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। संसद की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी है।
